ट्रस्ट के उत्पाद एवं सेवाएं
नवोदय
सहयोग ट्रस्ट की स्थापना का श्रेय श्रीमति मानया अरोड़ा, संस्थापक नवोदय
सहयोग ट्रस्ट को जाता है जिनके सामाजिक कार्यों के अनुभव के बदौलत इस
ट्रस्ट का संचालन संभव हो पाया, यह ट्रस्ट रूड़की बल्कि देश के अन्य
क्षेत्रों मे भी जनहित के कार्यों मे लगा हुआ है, स्वयं सेवी समूह होने के
नाते हम सजग प्रहरी की भांति हमेशा अपनी जिम्मेदरियों तथा दायित्वों के
शुद्ध निर्वाह हेतु प्रतिबद्ध हैं। हमारा कार्य चिकित्सीय कैम्प, रक्त
कैम्प, गौ सेवा, वृक्षारोपण तथा गरीब एवं निसहाय लोगों की सहायता शिक्षा
तथा चिकित्सा के रूप मे प्रदान करना है।
लोगों की सहायता तथा परमार्थ कार्यों की सिद्धि हेतु आप भी हमारे इस पुण्य यज्ञ में शामिल हो सकते हैं, नवोदय सहयोग ट्रस्ट के माध्यम से आप निसहाय लोगों की सहायता कर सकते हैं, आप न केवल धन के द्वारा अपितु श्रम द्वारा भी यह पुण्य कार्य कर सकते हैं।

नवोदय सहयोग ट्रस्ट के माध्यम से जुड़े लोगों द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं को ट्रस्ट द्वारा बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है जिस से निर्धन लोगों को आजीविका का एक साधन उपलब्ध हो रहा है तथा आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम भी है, इन उत्पादों के जरिए प्राप्त धन का उपयोग निर्धनों की सहायता मे लगाया जाता है ।